दहेज हत्या के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।महिला अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्त सन्दीप कुमार ने अपनी पत्नी की दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी थी।

वादिनी श्रीमती बोस ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री हेमा की शादी 4 वर्ष पूर्व सन्दीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट और गाली गलौच की जा रही थी। 30 दिसंबर 2025 को हेमा के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री हेमा की मृत्यु कारित कर दी गई थी।

वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता और सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। गठित पुलिस टीम ने 21 जनवरी 2026 को अभियुक्त सन्दीप कुमार को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments