देहरादून में जिला प्रशासन का CSC केंद्रों पर शिकंजा, अनियमितता पर 4 केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप जब्त

देहरादून, 17 सितंबर 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जन सेवा केंद्रों (CSC) पर बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में चले औचक निरीक्षण अभियान में अनियमितता पाए जाने पर चार केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि कई केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप अभिरक्षा में लिए गए हैं।

जांच के दौरान शादमान (CSC ID: 353233270019), हनी रमन (554776230016), करन वर्मा (626776760018) और प्राची कौशिक (727124560013) के केंद्रों पर कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर ही सील की कार्रवाई की। तहसीलदार सदर द्वारा शादमान, पूनम खन्ना और करन वर्मा के केंद्रों से CPU और पारुल बंसल एवं प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

वहीं पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र की ID निरस्त करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, जबकि पूनम खन्ना (317574420015) को कड़ी चेतावनी दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा कि जन सेवा केंद्रों पर लापरवाही, अनियमितता और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा। अभियान में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील और पुलिस की टीम मौजूद रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments