
देहरादून । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने देहरादून के प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल दंपत्ति ने झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर (बालाजी धाम) और सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों की खुशहाली, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।


Recent Comments