लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल, पूर्व सेनानी पर्यावरण उद्यान और गौरव सेनानी झील जनता को किए समर्पित

कोटद्वार ।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडौन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल राइफल्स के सौजन्य से निर्मित पूर्व सेनानी पर्यावरण उद्यान और गौरव सेनानी झील जनता को समर्पित की। उन्होंने नारियल तोड़कर, रिबन काटकर और नाम पट्टिका का अनावरण कर इनका विधिवत उद्घाटन किया।  लैंसडौन के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत और कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया।

सुरक्षा बलों की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और पानी की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने गढ़वाल राइफल्स द्वारा नगर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने पानी की समस्या को एक गंभीर चुनौती बताया और कहा कि इस प्रोजेक्ट से इसका प्रभावी हल निकल सकेगा। आर्मी स्कूल के छात्रों ने राज्यपाल का स्वागत गुलदस्ता देकर किया।

कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल राइफल्स नगर के संतुलित विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ले. कर्नल विजय तोमर ने राज्यपाल को उद्यान और झील की विस्तार योजना से अवगत कराया। राज्यपाल ने महिलाओं, बच्चों और पूर्व सैनिकों सहित नगर के प्रमुख लोगों से मुलाकात भी की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments