तीर्थनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का असर दिखने लगा, शहर से गांव तक चल रहा सफाई अभियान

हरिद्वार । तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा सफाई अभियान एक माह तीन दिन से लगातार जारी है। अभियान का असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांव-कस्बों और सड़क मार्गों तक सफाई कार्य निरंतर गति पकड़ रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में यह अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी स्वयं सफाई अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी
अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने बताया कि रावली महदूद क्षेत्र में महिला समूहों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। महिलाओं ने क्षेत्र की गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों ने अपने परिसर एवं पार्क क्षेत्र में सफाई कार्य किया। इस दौरान एकत्रित कूड़े को उचित स्थान पर निस्तारित किया गया।

विकास खंड स्तर पर भी तेजी से सफाई अभियान
खंड विकास अधिकारी खानपुर ने जानकारी दी कि विकास खंड क्षेत्र में भी सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और पंचायत स्तर तक स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।

आबकारी दुकानों में भी साफ-सफाई पर जोर
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद की देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में भी नियमित साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जा सके।

सामाजिक संस्थान भी बने सहयोगी
बहुउद लोक सेवा संस्थान ने रावली महदूद क्षेत्र में सफाई अभियान संचालित किया, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments