नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 19वें दिन भी जारी, बड़े आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। सरकार और विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से आंदोलनकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहे इस शांतिपूर्ण धरने में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार शामिल हैं। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने सरकार से वर्षवार भर्ती को लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी अधिकृत सरकारी प्रतिनिधि वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।
नवल पुंडीर ने कहा कि सरकार लगातार नर्सिंग बेरोजगारों की अनदेखी कर रही है और इससे सरकार पर कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले किसी भी बड़े आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार स्वयं होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
धरने में विकाशपुंडीर, प्रवेश रावत, लीला चौहान, शिरा बंधानी, सुभाष रावत, स्तुति, गौरव शर्मा ,चिराग, चिन्मय,सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार मौजूद रहे l

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments