पेस्टलवीड स्कूल संचालक के बेटे का परिवार पर गंभीर आरोप – ताला तोड़कर घर में घुसपैठ, सोना-जेवर लापता, राजपुर थाने में शिकायत

देहरादून। देहरादून के जाने-माने पेस्टलवीड स्कूल से जुड़े एक पारिवारिक संपत्ति विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। स्कूल निदेशक शरद कश्यप ने अपने पिता प्रेम कश्यप, माता किरण कश्यप और भाई आकाश कश्यप के विरुद्ध राजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि परिवार के सदस्यों ने उनके आवास का ताला तोड़कर कीमती जेवरात और जरूरी दस्तावेज गायब कर दिए तथा बिजली-पानी की आपूर्ति भी बंद करा दी।

मसूरी डायवर्जन रोड स्थित ओक हिल एस्टेट निवासी शरद कश्यप के अनुसार विवाद की जड़ पारिवारिक संपत्ति में उनका वैध हिस्सा है। उनका आरोप है कि उन पर संपत्ति कम कीमत पर परिजनों के नाम हस्तांतरित करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत के अनुसार 31 मई को जब वे घर पर नहीं थे, तब उनके कमरे की कुंडी तोड़कर जबरन प्रवेश किया गया और संपत्ति से जुड़े अहम कागजात गायब कर दिए गए।

इसके बाद शरद ने कमरे में नया ताला लगवाया, लेकिन 2 जून को एक बार फिर ताला तोड़कर कमरे में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान उनकी सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और उनकी पत्नी की करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन भी गायब पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही शरद ने डायल-112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उल्लेखनीय है कि शरद कश्यप 2008 में गुड़गांव संपत्ति विवाद के चलते परिवार सहित सिंगापुर चले गए थे। वर्ष 2022 में पिता के आग्रह पर वे देहरादून लौटे। उनके नाम लगभग 16 बीघा भूमि दर्ज है, जिसे लेकर यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, परिसर के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए और संपत्ति दस्तावेजों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ रोकी जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा महसूस हो रहा है।

यहां देखें पुलिस को दिया शिकायत पत्र

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments