‘छात्रों की गूंज’ की सफलता से भाजपा में बौखलाहट: धस्माना का दावा- रोकने की कोशिशों के बावजूद उमड़े हजारों युवा

परेड ग्राउंड का आरक्षण रद्द करने और वैकल्पिक कार्यक्रम कराने का आरोप, धस्माना बोले- प्रियंका गांधी के दौरे से और बढ़ेगी बेचैनी

देहरादून । शुक्रवार को देहरादून के बन्नू स्कूल प्रांगण में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की भारी सफलता को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने दावा किया कि सरकार द्वारा कार्यक्रम को विफल करने की तमाम कोशिशों के बावजूद भारी बारिश में भी राहुल गांधी को सुनने के लिए जिस तरह हजारों युवा छात्र-छात्राएं उमड़े, उससे पूरी भाजपा में बौखलाहट व्याप्त है।

धस्माना ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से महज तीन दिन पहले भाजपा सरकार ने परेड ग्राउंड का आरक्षण रद्द कर आयोजन को असफल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम वाले दिन ध्यान भटकाने के मकसद से दो समानांतर आयोजन कराए गए—एक कुआंवाला में और दूसरा परेड ग्राउंड में, जहां एक गायिका व नृत्यांगना को बुलाया गया। उनके अनुसार इन प्रयासों से ही भाजपा की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

धस्माना ने कहा कि इन तमाम कोशिशों के बावजूद जिस तरह बड़ी संख्या में युवा राहुल गांधी को सुनने पहुंचे, उससे साफ है कि भाजपा की चिंता बढ़ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रस्तावित कार्यक्रमों से भाजपा की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments