जुलाना में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न का माहौल, पटाखों और लड्डू के साथ मनाई गई खुशी

जींद,19फरवरी2025(एजेंसिया)दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली रेखा गुप्ता जुलाना उपमंडल के गांव नंदगढ़ की बेटी है। दिल्ली भाजपा द्वारा उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने के फैसले से गांव नंदगढ़ ओर जुलाना में खुशी का माहौल है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है। 

भाजपा नेता एवं भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि ये नंदगढ़ गांव के साथ- साथ जुलाना हलके व हरियाणा के लिए गर्व की बात है। भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है, जोकि सराहनीय है। जुलाना में जैसे ही रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनाने की सूचना मिली, जुलाना में लोगों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। ढोल नगाड़े के साथ पटाखे छोड़े गए। बता दें कि रेखा गुप्ता का परिवार 5 दशक पहले गांव नंदगढ़ से दिल्ली चला गया था। तब रेखा गुप्ता दो साल की थी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments