नईदिल्ली,15 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा और जून से सितंबर तक खूब बारिश होगी।
आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस साल 2025 में 105 प्रतिशत से अधिक यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है, जो कृषि के लिए अच्छी होगी।
आमतौर पर 104 से 110 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य से अच्छा माना जाता है। मानसून पर अल नीनो का प्रभाव नहीं है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार केरल में मानसून 1 जून को समय पर आने की संभावना है। पिछले साल 2024 में यह 2 से 3 दिन पहले आना था, लेकिन लेट हो गया था।
केरल के बाद मानसून दक्षिणी राज्यों में 15 से 25 जून तक पहुंच जाएगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून के 15 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक, बिहार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा।
आईएमडी प्रमुख का कहना है कि देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और आगे अप्रैल के अंत तक लू परेशान करेगी, जो मई के अंत तक चलेगी। जून की शुरूआत में कहीं-कहीं मानसून पूर्व बारिश हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अल नीनो का असर मानसून पर नहीं दिखेगा, जिससे अच्छी बारिश होगी और खेती को नुकसान से बचाएगी।
आईएमडी के मुताबिक, पिछले 5 साल में अनुमान से अधिक बारिश हुई है।
इस साल मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments