मिसाइल मैन को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि, डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

चित्र पर माल्यार्पण कर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति, वैज्ञानिक सोच और मानवतावाद को सराहा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस मौके पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि मिसाइल मैन के नाम से विश्वविख्यात भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक, मानवतावादी और विश्व स्तर के व्यक्तित्व वाले नागरिक थे। वक्ताओं ने बताया कि मात्र 30 वर्ष की उम्र में उनकी योग्यता को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें वायुयान एवं मिसाइल तकनीक का निदेशक नियुक्त कर उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया था। इस तरह वे इतने कम उम्र में इस प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम का जिम्मा संभालने वाले देश के पहले युवा अधिकारी बने थे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. कलाम गीता और कुरान के गहरे जानकार विद्वान भी थे, और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेंद्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेंद्र रांगड़, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, वीरेंद्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, गुल मोहम्मद, सुशील डोभाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोपाल सिंह गडिया, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, शरीफ बेग, दिनेश चौहान, मदन कोहली, मोहन खत्री, अनुराधा, मंजू, सावित्री थापा, वीरेंद्र बिष्ट आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments