वॉशिंगटन,12 अगस्त। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि गोल्ड (सोना) के आयात पर किसी भी तरह का टैरिफ (आयात शुल्क) नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, गोल्ड पर टैरिफ नहीं लगेगा. यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में यह भ्रम फैल गया था कि उनकी नई शुल्क वृद्धि कुछ प्रकार की गोल्ड बार पर भी लागू हो सकती है, जिससे वैश्विक सोना व्यापार प्रभावित होता.
पिछले हफ्ते अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि 1 किलोग्राम और 100 औंस वजन वाली गोल्ड बार को शुल्क के दायरे में रखा जाना चाहिए. इस पत्र के बाद सोना व्यापारियों और निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी कि इससे अंतरराष्ट्रीय सोना बाजार में अस्थिरता आ सकती है.
ट्रंप के स्पष्ट बयान के बाद अब इन अटकलों पर विराम लग गया है और व्यापार से जुड़े कारोबारी राहत महसूस कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से सोने की कीमतों और इसके वैश्विक व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी.
ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 50 डॉलर गिरकर 3,400 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया, जबकि चांदी की कीमत में डेढ़ प्रतिशत की गिरावट आई. घरेलू बाजार में भी सोना 1,100 रुपये गिरकर 1 लाख 400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 1,400 रुपये लुढ़क गई.
सोने पर टैरिफ को लेकर ट्रंप ने अटकलों पर लगाया विराम, दिया बड़ा बयान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments