उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको के साथ बनेगी कार्ययोजना: डॉ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली/देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात की। बैठक में उत्तराखंड में कृषि और सहकारिता क्षेत्र में इफको की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

डॉ. रावत ने किसानों के हित में प्रदेशभर में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आग्रह किया। साथ ही इफको के सहयोग से किसानों के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने पर भी बात हुई।

मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक खेती को बढ़ावा देने, संतुलित उर्वरक उपयोग और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य में किसानों को वैज्ञानिक और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने आग्रह स्वीकार करते हुए कहा कि इफको जल्द उत्तराखंड में एक बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें किसानों के हित की योजनाओं और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, विपणन प्रबंधक योगेंद्र कुमार, उत्तराखंड से इफको निदेशक उमेश त्रिपाठी और प्रदीप चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments