उत्तरकाशी पुलिस में पदोन्नति समारोह
उत्तरकाशी। जनपद के पुलिस विभाग में पदोन्नति का अवसर उत्साह और गर्व का कारण बना। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में हे0कानि0प0 श्री सुभाष चंद्र एवं हे0कानि0 श्री अमित कुमार को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पदचिह्न (बैज) अलंकृत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य पालन की नई कसौटी भी है।
दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और परिश्रम से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊँचाई देंगे।

Recent Comments