
उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के पोलिंग बूथों में चल रहे मतदाता सूची डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति परखी। उन्होंने बीएलओ और आईटी टीम को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और संस्कृत महाविद्यालय पोलिंग बूथों पर पहुंचकर डिजिटाइजेशन की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। बीएलओ और आईटी एक्सपर्ट्स आपसी समन्वय से सावधानीपूर्वक डेटा फीड करें, ताकि सूची में मानवीय त्रुटि न रहे।
प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी बूथों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शालिनी चित्राण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments