स्वीप अभियान में नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक

उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और स्वीप (SVEEP) मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘जन आस्था मंच’ द्वारा विकासखण्ड नौगांव के पौन्टी गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने, स्थानांतरण एवं विलोपन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया जा रहा है।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों और कर्तव्यों के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों को निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की भी जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी जनपदवासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में भागीदार बनने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments