परशुराम जयंती पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन: ब्राह्मण महासभा ने निकाली स्मारिका, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस (परशुराम जयंती) के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के पूजन व हवन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने नृत्य और गीत वंदना से अतिथियों का स्वागत किया तथा देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चरित्र पर व्याख्यान दिए।

महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन किया गया। भोजन प्रसाद के बाद दूसरे सत्र में विवाह हेतु युवक-युवतियों का आपस में परिचय करवाया गया। धन्यवाद भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन महामंत्री उमाशंकर शर्मा एवं जी आर नौटियाल ने किया।

इस अवसर पर महासभा के संरक्षक लाल चंद शर्मा, उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, सुभाष जोशी, विजेन्द्र ममगांई, पवन शर्मा, आचार्य विपिन जोशी, पण्डित दिवाकांत दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मेयर सुनील गामा, संयोजक कल्याण चक्रवर्ती, महिला उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, अरुण वाला शर्मा, प्रतिभा शर्मा, नीलम शर्मा, शशि कला शर्मा, विनोद शर्मा, मुख्यमंत्री के कार्डिनेटर हरीश कोठारी, मनोज कुमार शर्मा, डॉ वी डी शर्मा, महाकाल सेवा समिति, शाकम्बरी माता सेवा समिति, पृथ्वी नाथ सेवा समिति, बालाजी सेवा समिति, हेमा पुरोहित, अजयकांत, राजकुमार पुरोहित, अनीता पार्षद, समय जीत सिंह, गौरव शिव सेना प्रमुख, विजय प्रसाद ममगांई, शंकर मणि सेमवाल, आदित्य, गौरव एवं सैकड़ों अनुयायी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments