महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम

देहरादून,02फरवरी2025(आरएनएस)उतराखंड सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों को अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों, वॉलंटियर्स और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा का आयोजन किया गया है। इस कदम का उद्देश्य न केवल परिवेशी प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को एक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करना है।

साइकिल सुविधा के द्वारा, दर्शक और वॉलंटियर्स खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी, जो कि उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण नीतियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के आयोजन को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस पहल से 38वें राष्ट्रीय खेलों को एक नई पहचान मिलेगी और उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल तथा स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों का आदर्श राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव कदम खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और इसे खेल समुदाय द्वारा सराहा जा रहा है। आगामी राष्ट्रीय खेलों में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments