हरिद्वार(आरएनएस)। राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित हो रही हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी उत्तराखंड की टीमों को हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को महिला वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच मैच में महाराष्ट्र की टीम ने 03-00 के स्कोर से विजय प्राप्त की। वहीं, पुरुष वर्ग में हरियाणा और उत्तराखण्ड के मध्य मैच खेला गया। मैच में हरियाणा की टीम ने 08-04 के स्कोर से जीत हासिल की। बुधवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिता के मैचों का शुभारंभ शहर विधायक विधायक मदन कौशिक ने किया। इस दौरान महिला वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच में हरियाणा की टीम 04-00 के स्कोर से विजय रही। साथ ही वेस्ट मिजोरम और मणिपुर के मध्य खेला गया मैच 02-02 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा।

Recent Comments