भाग्य लक्ष्मी’ में मलिष्का का किरदार निभाएंगी मेघा प्रसाद

अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म देवा से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल-बेहाल है।
यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई। फिल्म की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं और यह अब तक 25 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई।
अब देवा की कमाई के पांचवें दिन के भी आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, देवा ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है।
देवा ने 5.5 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिडक़ी पर धीमी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 6.4 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये कमाए।
इस एक्शन ड्रामा में शाहिद ने एक दबंग पुलिसवाले का किरदार निभाया है। इसमें रोमांस का तडक़ा भी लगाया गया है और शाहिद ने एक बार फिर पर्दे पर अपने डांस का कमाल दिखाया है।
देवा में शाहिद की जोड़ी पहली बार पूजा हेगड़े के साथ बनी है। इसमें पावेल गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है, वहीं विद्या बालन के पति और जाने-माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के निर्माता हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments