केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ का धमाकेदार टीजर रिलीज, ऐतिहासिक बायोपिक में नजर आएंगे सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय

एक दिलचस्प ऐतिहासिक ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए। सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की मच अवेटेड बायोपिक केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। इसके कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।
पैनोरमा स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, प्तकेसरीवीर – धरम, आस्था, और प्तसोमनाथ की पवित्र भूमि की रक्षा का संग्राम प्तहरहरमहादेव, लेजेंड्सऑफसोमनाथ प्तअनसंगवॉरियर्स 14 मार्च, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी हमीरजी गोहिल नाम के एक बहादुर योद्धा की है, जो पवित्र सोमनाथ मंदिर की रक्षा और हिंदू आस्था की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य की ताकत के खिलाफ खड़े थे। महान संघर्ष के समय पर आधारित, यह फिल्म निश्चित रूप से एक महान व्यक्ति की वीरता, बलिदान और दृढ़ संकल्प की कहानी को स्क्रीन पर दिखाएगी। इन्होंने भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कनु चौहान ने लिखा है,जबकि इसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म से अकांक्षा शर्मा डेब्यू कर रही हैं।
करीब 2 मिनट के इस टीजर में पूरी तरह से मारधाड़ दिखाई गई है। सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के खतरनाक स्टंट और खूनी खेल देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। फिल्म में हमीरजी गोहिल का किरदार सूरज पंचोली ने निभाया है। विवेक ओबेरॉय ने विलेन जफर खान की भूमिका निभाई है, जबकि सुनील शेट्टी वेगदा के किरदार में सूरज पंचोली के साथ धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे।
केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अन्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म में अरुणा ईरानी, बरखा बिष्ट, किरण कुमार, भव्या गांधी और मीनाक्षी चुग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूरज पंचोली लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार उन्हें साल 2021 में आई फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में दिखा गया था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments