जिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी

आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को विपणन करने की सुविधा,

महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन को मिलेगा प्लेटफार्म, 01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

देहरादून, दिनांक 15 फरवरी 2025 – जनपद में स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढ़ाने और राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन के लिए उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने इस योजना की जानकारी 22 नवंबर 2024 को आयोजित प्रेज़ेंटेशन कार्यक्रम में दी थी, जिसके तहत निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है।

शुरुआती चरण में 04 स्थानों – कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायत घर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, और गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की तैयारी की गई है। इन आउटलेट के खुलने से जनमानस को पौष्टिक भोजन और ऑर्गेनिक उत्पाद प्राप्त होंगे, साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार और उनके उत्पादों के विपणन की सुविधा प्राप्त होगी।

कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को सुविधा मिलेगी, जबकि कलेक्टरेट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट खुलने से स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होंगे। चिकत्सालय और कचहरी परिसर में आने वाले लोगों को भी सहूलियत का अनुभव होगा। सुद्धोवाला में आउटलेट और कैंटीन खुलने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, जिससे राज्य के उत्पादों के विपणन में सहायता मिलेगी और उचित बाजार उपलब्ध होगा।

डीएम सविन बसंल ने नैनीताल में जिलाधिकारी रहते हुए बनाए गए आधुनिक किचन का उदाहरण देते हुए बताया कि गुच्चुपानी पर्यटन स्थल पर एक आउटलेट खोली जा रही है, जो पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और ऑर्गेनिक पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी।

एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चार स्थानों – कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायत घर के निकट), कोरोनेशन अस्पताल, और गुच्चुपानी में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।


यह योजना न केवल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों के विपणन को भी प्रोत्साहित करेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments