न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टी20 में दी करारी शिकस्त, 10.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

क्राइस्टचर्च, 16मार्च 2025(एजेंसिया ) न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अपनी मेजबानी में हुई 50 ओवरों के प्रारूप की चैम्पियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीत पाने के बाद पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव किये गए हैं। सलमान आगा पहली बार कप्तानी कर रहे हैं और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में अब हर श्रृंखला अहम है। 

पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सकी और 18.4 ओवर में 91 रन पर आउट हो गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का पांचवां न्यूनतम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सीफर्ट ने 29 गेंद में 44 और फिन एलेन ने 17 गेंद में 29 रन बनाए। टिम रॉबिनसन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। 

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जगह खेल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस और हसन नवाज खाता भी नहीं खोल सके। पहले छह ओवर में पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 14 रन था। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 8 रन देकर तीन और जैकब डफी ने 14 रन देकर चार विकेट लिए। दूसरा मैच मंगलवार को डुनेडिन में खेला जाएगा। 

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 74 रन, 10 सितम्बर 2012
पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – 82 रन, 1 अप्रैल 2014
पाकिस्तान बनाम भारत – 83 रन, 27 फरवरी 2016 
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड – 89 रन, 7 सितम्बर 2010    
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – 91 रन, 16 मार्च 2025 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments