
लखनऊ 18 मार्च (आरएनएस )बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने महाराष्ट्र में कब्र और मजारों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द को नुकसान पहुंचा रही हैं।मायावती ने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में विशेष रूप से नागपुर में सक्रिय अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं, जो किसी के लिए भी ठीक नहीं होगा।

Recent Comments