महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सहकारिता: डॉ. धन सिंह रावत


युवा सहकार और जनजातीय सहकारिता सम्मेलन होंगे आयोजित

देहरादून, 26 मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए “युवा सहकार” और “जनजातीय सहकारिता सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के तहत देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में “सहकारिता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण” विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने 35 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। डॉ. रावत ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारिता में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं की आय को तीन गुना बढ़ाना है।

युवाओं और जनजातीय समुदायों के लिए योजनाएँ
डॉ. रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। साथ ही, जनजातीय सम्मेलन में पारंपरिक उत्पादों जैसे मिलेट्स को पुनर्जीवित करने पर चर्चा होगी।

लोनी अर्बन क्रेडिट सोसाइटी पर बड़ा खुलासा जल्द
डॉ. रावत ने लोनी अर्बन क्रेडिट सोसाइटी को कांग्रेस सरकार की देन बताते हुए कहा कि इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहकारिता सचिव श्री दिलीप जावलकर और निबंधक सहकारिता सोनिका ने महिलाओं के योगदान की सराहना की। नाबार्ड के सीजीएम पंकज यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।


ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments