देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को अपरोक्ष रूप से नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी बात संयम के साथ रखनी चाहिए। बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान महेंद्र भट्ट से पूर्व मुख्यमंत्री की एक अधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार किया लेकिन साथ में जोड़ा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी बात संयमित तरीके से रखनी चाहिए। विदित है कि पूर्व सीएम ने संसद में अवैध खनन का मुद्दा उठाने के बाद राज्य के सचिव खनन ने आरोपों को गलत और निराधार बताया था। इस पर त्रिवेंद्र की जबावी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

Recent Comments