सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

मुंबई,01 अपै्रल। आईपीएल 2025 का 12वां मैच सोमवार, 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने सीजन के अपने पहले होम गेम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की. पूरे मैच के दौरान कई खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन एमआई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया.
मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट इतिहास में 8000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई की जीत में यह उपलब्धि हासिल की.
केकेआर के खिलाफ नाबाद 27 रनों की पारी में सूर्या ने टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए. इसके साथ ही वह विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए.
एमआई और केकेआर के बीच मैच की बात करें तो, केकेआर की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन शून्य पर आउट हो गए, जबकि डीकॉक ने 1 रन बनाया. अजिंक्य रहाणे ने 11 रन जोड़े जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 26 रन बनाए. इसके अलावा, रिंकू सिंह और मनीष पांडे ने क्रमश: 17 और 19 रन बनाए. वहीं, रूढ्ढ की ओर से डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. दीपक चाहर ने भी 2 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव की पारियों ने मुंबई को शानदार जीत दिलाई. रिकल्टन ने 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिला दी.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments