डोनाल्ड ट्रंप का भारत-रूस संबंधों पर हमला, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मरा हुआ बताया

वाशिंगटन, 31 जुलाई। भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क हीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। ट्रंप ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मरा हुआ करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक साथ मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे ले जा सकते हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को कैसे गिरा सकते हैं, मुझे इसका भी फर्क नहीं। उन्होंने अपनी शिकायत दोहराई कि अमेरिका ने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है क्योंकि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे अधिक हैं। उन्होंने पोस्ट में रूस के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर भी अपनी बात कही।
ट्रंप ने लिखा कि भारत की तरह ही रूस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते हैं और इसे आगे भी जारी रहना चाहिए। ट्रंप ने रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यध दिमित्री मेदवेदेव को उनके बयानों को लेकर चेतावनी देते हुए लिखा, रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव, जो खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं, को अपनी बातों पर ध्यान देना चाहिए। वह बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं!
ट्रंप ने पोस्ट करने के कुछ घंटे पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदता है, जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन से काफी चिढ़े हुए हैं। पुतिन युद्ध रोकने को लेकर ट्रंप की बात अनसुना कररहे हैं। साथ ही ट्रंप बीआरआईसी देशों के आगे बढ़ने से भी नाराज हैं, जिसमें रूस-भारत-चीन सदस्य हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments