भाजपा का आरोप, माहरा आपदा में तलाश रहे अवसर

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पर आरोप लगाया कि वह आपदा में अवसर तलाशने निकले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने माहरा के धराली जाने की कोशिश को राजनैतिक स्टंट बताया और कहा कि वह राहत बचाव कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने धराली जाते हुए उन्हें भटवाड़ी में रोकने के आरोप लगाए थे। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश इतनी बड़ी आपदा से जूझ रहा है और कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। हर्षिल और धराली की विध्वंसक आपदा का शासन, प्रशासन, सेना और सुरक्षा बल पूरी ताकत के साथ सामना कर आम लोगों के जीवन को बचाने में जुटे हैं। वहां के हालात को जानते हुए भी माहरा राजनैतिक मंशा से प्रेरित होकर धराली जाने की जिद्द कर रहे हैं। वह ट्रैकिंग पर निकलने जैसा वीडियो बनाकर झूठ और अफवाह फैला रहे हैं। उनको रोके जाने के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि संकट के समय कांग्रेस नेता और उनके प्रदेश अध्यक्ष गैर जिम्मेदाराना रुख अपनाए हुए हैं। अपने कार्यकर्ताओं से राहत बचाव कार्य में सहयोग की अपील करने के बजाए वह अराजक और नकारात्मक प्रवृति का नेतृत्व कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments