देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान पीएनबी ने उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का योगदान प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने पीएनबी के इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों की त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा, “संकट की इस घड़ी में संस्थाओं और संगठनों का इस तरह आगे आना उनकी सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर अनुपम, असिस्टेंट जनरल मैनेजर अजित कुमार उपाध्याय और चीफ मैनेजर सर्वेश उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी आपदा राहत के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने दिया ₹1 करोड़ का योगदान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments