लखनऊ 19 अगस्त (आरएनएस )। नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को कर चोरी करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ एक साथ सख्त कार्रवाई की। ज़ोन-01, 03, 04 और 05 में चलाए गए इस विशेष अभियान में 24 से अधिक भवनों को सील किया गया, कुर्की की गई और लाखों रुपये की वसूली की गई। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने साफ कहा है कि कर न चुकाने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।ज़ोन-01 में निगम की टीम ने कुल छह भवनों पर कार्रवाई की। इनमें कुछ भवनों से बकाया राशि वसूली गई, जबकि चारबाग और बाग शेरगंज स्थित भवनों को सील कर दिया गया।ज़ोन-03 में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां 10 भवनों पर शिकंजा कसा गया। दिलकुशा प्लाज़ा, फैजुल्लागंज और गौरीगंज इलाके में सीलिंग और वसूली दोनों हुईं। कई भवनों से लाखों रुपये की रिकवरी की गई, वहीं कई को बकाया न चुकाने पर सील किया गया।ज़ोन-04 में पेपरमिल वॉर्ड स्थित दो भवनों की कुर्की की गई और करीब 78 हजार रुपये वसूले गए। इसके अलावा चार भवनों को सील कर दिया गया।ज़ोन-05 में भी छह भवनों को निशाना बनाया गया। अशरफाबाद नगर, इंद्रलोक और जाफ़र खेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बकाया वसूली की गई और कई भवन सील किए गए।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दो टूक कहा कि बड़े बकायेदारों पर लगातार अभियान चलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी कार्रवाई में ढिलाई बरतेंगे तो उन्हें भी जवाबदेही निभानी पड़ेगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि समय पर कर का भुगतान न करने वालों की संपत्तियों को सील या कुर्क करने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वे समय से अपना टैक्स जमा करें और ऐसी कार्रवाई से बचें।
लखनऊ नगर निगम का कर बकायेदारों पर बड़ा अभियान, 24 से अधिक भवन सील और लाखों की वसूली
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments