ईगास-बग्वाल से गूंजेगा रजत जयंती वर्ष का आगाज़ – मधु भट्ट

उत्तराखण्ड में होगी सांस्कृतिक रंगारंग शुरुआत

देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, गीतों और पारंपरिक उल्लास से इस बार ईगास-बग्वाल पर्व खास बनने जा रहा है। उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बताया कि राज्यभर में ईगास-बग्वाल पर्व को इस वर्ष बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

भट्ट ने बताया कि एक नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास में विशेष कार्यक्रम के तहत पारंपरिक लोकनृत्य, गीत-संगीत और उत्तराखण्डी व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी। इसी अवसर पर राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी।

रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला एक से नौ नवम्बर तक देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में चलेगी, जहां विभिन्न हिमालयी राज्यों के कलाकार और लोकदल अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments