त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सरकार सख्त, सीएम धामी बोले—अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को उत्तराखंड सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी और किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल भेजी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार राज्य में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मृतक छात्र एंजेल चकमा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments