उत्तरकाशी पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर वरिष्ठ नागरिकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत 2 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के थाना/कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न गांवों — कोटी कोटियाल, पुराली, जोखणी, खालसी व तुल्याडा में चौपाल आयोजित की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना। पुलिस अधिकारियों ने चौपाल में उपस्थित बुजुर्गों और ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान लिंक, संदेश या कॉल पर प्रतिक्रिया न दें, किसी के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, लालच भरी लॉटरी की बातों या अज्ञात फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें। साथ ही डिजिटल साइबर फ्रॉड और एपीके फाइल से जुड़े खतरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी भी साझा की गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments