चारधाम यात्रा 2026 के शुभारंभ पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

देहरादून  । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड में 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड की पावन धरा पर स्थित श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम एवं श्री हेमकुंड साहिब न केवल आस्था के केंद्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक भी हैं। चारधाम यात्रा श्रद्धा, विश्वास और आत्मिक शांति की एक अद्भुत यात्रा है, जो देश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करती है।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि हिमालय की यह पवित्र धरा हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसकी स्वच्छता और संरक्षण में सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments