SIR के लिए कांग्रेस तैयार: हर बूथ पर BLA-2 की तैनाती, वैध वोट कटने नहीं देंगे—सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: भारत के चुनाव आयोग द्वारा आज देश के सोलह राज्यों व तीन केंद्र शासित राज्यों में एसआईआर का नोटिफिकेशन होते हो प्रदेश कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। आज शाम अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश पार्टी में राज्य के सभी तेरह जनपदों की सभी सत्तर विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ पर अपने बीएलए टू नियुक्त कर लिए हैं जो विधानसभा क्षेत्र के बीएलए वन व सरकारी बीएलओ के साथ सामंजस्य बना कर पुनर्निरीक्षण के कार्य में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ भागीदारी करेगा ।

श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहती है कि बिहार आसाम व पश्चिम बंगाल की तरह उत्तराखंड में किसी भी एक वैध मतदाता का वोट हम कटने नहीं देंगे व अवैध मतदाताओं का नाम जुड़ने नहीं दिया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि बहुत शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष राज्य के सभी सत्तर विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर उनको एसआईआर अभियान पर मार्गदर्शन देंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments