पीएम की ऊर्जा संरक्षण अपील पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेस की मंशा राष्ट्रविरोधी : भाजपा

विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

देहरादून । भाजपा ने पीएम मोदी की ऊर्जा संरक्षण अपील पर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष की मंशा को राष्ट्रहित विरोधी करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि विरोधी नेता चाहे तो अधिक ईंधन खर्च कर सकते हैं, लेकिन देश राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।

मीडिया द्वारा प्रधानमंत्री की अपील कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं की आपत्तियों को गैरजरूरी, नकारात्मक और देश विरोधी राजनीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति जनता है कि दुनिया खाड़ी युद्ध और रूस यूक्रेन जैसे बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। पीएम मोदी की सूझबूझ और दूरदर्शिता के चलते सरकार ने ऊर्जा को लेकर कूटनीति एवं प्रबंधन को लेकर शानदार कार्य किए। जिसका परिणाम है कि ढाई महीने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी आदि की कोई कमी या कीमतों में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं होने दी। जबकि दुनिया भर में की देश ऐसा नहीं है, जिसने इनमें 25 फीसदी औसतन वृद्धि नहीं की हो और इनके इस्तेमाल में तमाम प्रतिबंध न लगाए हों। लेकिन भारत में ऐसा कुछ नहीं हुआ, बस यही तकलीफ है कांग्रेस पार्टी नेताओं को।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष किया कि वे जमकर सोना खरीदें, खूब पेट्रोल डीजल खर्च करें या जिस तरह की फिजूलखर्ची करें। इतना ही यदि उन्हें लगता है कि दो महीने पहले ही दाम बढ़ा देना चाहिए था, तो आज के परिप्रेक्ष्य में जितनी रकम उन्होंने पेट्रोलियम और एलपीजी आदि में बचाई है वह वापिस कर दे। लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि उन्हें तो देशवासियों को हुई इन महीनों की बचत हजम नहीं हो रही है। ये सब लंबे समय से उनके मन मस्तिष्क में घर कर गई राष्ट्रविरोधी और नकारत्मक सोच का परिमाण है। फिलहाल देश और प्रदेश पूरी तरह से पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास करता है और देशहित में ईंधन खर्च एवं स्वर्ण खरीदारी में मितव्ययता बरतने की अपील में पूरी साथ खड़े हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments