
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित राजकीय शोक के दौरान सरकारी निर्देशों की अवहेलना करना DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भारी पड़ गया। दून पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड शासन द्वारा खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। इस दौरान निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा 19 मई 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से सभी शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
इसके बावजूद राजपुर थाना क्षेत्र स्थित DIT यूनिवर्सिटी परिसर में 19 मई की शाम सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के विरुद्ध सरकारी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने पर धारा 223 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजकीय शोक से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recent Comments