उत्तराखंड में IAS-PCS का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — सविन बंसल देहरादून DM पद से हटे, आशीष चौहान को मिली कमान

गढ़वाल कमिश्नर से लेकर नगर आयुक्त तक बदले, दर्जनों अफसरों को नई जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने देर शाम लंबे इंतजार के बाद आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में गढ़वाल कमिश्नर, देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी समेत दर्जनों पदों पर बड़े बदलाव किए गए हैं।

सबसे चर्चित बदलाव देहरादून के जिलाधिकारी पद पर हुआ है। सविन बंसल को DM पद से हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि उनकी जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अब तक गढ़वाल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे विनय शंकर पांडे को हटाकर स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन सचिव बनाया गया है और आनंद स्वरूप को गढ़वाल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

BVRC पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जबकि उनके पास पूर्व के दायित्व भी बने रहेंगे। अपूर्व पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक, अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY, सौरभ गहरवाल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं निदेशक UDRP की जिम्मेदारी मिली है — SIDCUL के MD का दायित्व भी उनके पास बना रहेगा। नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा, संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का MD एवं निदेशक NHM, दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं निदेशक खेल विभाग तथा प्रतीक जैन को आयुक्त कर एवं महानिदेशक निबंधक बनाया गया है। आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा का महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक नियुक्त किया गया है।

पीसीएस और सचिवालय सेवा में भी व्यापक फेरबदल हुआ है। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी, सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन, महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग तथा सुनील सिंह को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिंचा राम को ADM पौड़ी, अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम, जितेंद्र कुमार को ADM हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार तथा प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत बनाया गया है।

(पूर्ण स्थानांतरण आदेश नीचे संलग्न है)

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments