वृक्ष केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं, सुरक्षित-स्वस्थ्य समाज के भविष्य की बुनियाद हैं : भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और जनता को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!

भाजपा परिवार ने एक पेड़ मां के नाम संदेश के साथ प्रदेशभर में मनाया पर्यावरण दिवस!

देहरादून । भाजपा परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस को पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में प्रदेश स्तर पर मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते कहा, वृक्ष केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं बल्कि सुरक्षित एवं स्वास्थ्य समाज के भविष्य की बुनियाद हैं।

राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस को आज भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ मनाया गया। इस मौके पर बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण से पार्टी ने बेहद उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, हम सभी कम से कम एक पौधा अपनी माता जी की स्मृति और धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अवश्य रोपें। उन्होंने कहा, वृक्ष केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर नहीं हैं, बल्कि ये एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज के भविष्य की बुनियाद हैं। आज जिस तरह से वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां सामने आ रही हैं, उसमें पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और जन-जन को आपस में जोड़ने वाला एक भावुक और पवित्र जन-आंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संतान की तरह देखभाल भी करनी चाहिए।

इसी क्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार द्वारा भी ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में अभियान के अंतर्गत कार्यकताओं के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने आग्रह किया कि आइए, हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े और पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें।

अभियान की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने बताया कि आज के इस विशेष अभियान के तहत उत्तराखंड के सभी संगठनात्मक जिलों, बूथ स्तरों, और सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा, अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हरित क्षेत्र को बढ़ाना और जल-जंगल-जमीन को सुरक्षित रखना है।

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश में संपन्न कार्यक्रमों में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं देवभूमि की जनता उपस्थित रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments