आईएमए पासिंग आउट परेड 13 जून को – यातायात रहेगा डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें नया रूट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। परेड के दौरान निर्धारित समय में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य लें।

दिनांक – 13/12/2025 को समय प्रातः 05:00 से 12:00 बजे तक

यातायात प्लॉन :-

1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा।

3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।

4- सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।

5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

नोट- उक्त डायर्वजन समय को यातायात के दबाव के अनुसार घटाया/बढाया जा सकता हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments