धीरेंद्र प्रताप ने महान शूटर जसपाल राणा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सैनिक फ़ार्म पहुँचकर महान अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मात्र 49 वर्ष की आयु में उनके निधन से खेल जगत और उत्तराखंड में गहरा शोक व्याप्त है।

धीरेंद्र प्रताप ने दिवंगत शूटर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जसपाल राणा का असमय जाना “ईश्वर का क्रूर फैसला” है। उन्होंने गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा— 
“गुड बाय जसपाल, वी आर हेल्पलेस।”

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन किया और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया। उनका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments