
धीरेंद्र प्रताप बोले- जसपाल राणा ने पूरे भारत का नाम विश्व में रोशन किया
नई दिल्ली । दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में उत्तराखंड के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व शूटर स्वर्गीय जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जसपाल राणा न केवल उत्तराखंड की शान थे, बल्कि उन्होंने पूरे भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा को लोक दल के महामंत्री मनमोहन शाह, आंदोलनकारी समिति के संरक्षक अनिल पत, चौधरी चरण सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, धुमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल नेगी, किशोर रावत, पत्रकार कमल सिंह, राजा सिंह, भगत सिंह, अनूप सिंह, गुलशन जहां सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित किया और दिवंगत शूटर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही बैठक में होटल कांड में गिरफ्तार केशव सिंह नेगी को तत्काल रिहा किए जाने की भी मांग उठाई गई। सभा के दौरान दिवंगत जसपाल राणा की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

Recent Comments