सहस्त्रधारा के बाद पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा गुचुपानी, वीकेंड पर उमड़ी भीड़

देहरादून। राजधानी देहरादून में गर्मी और वीकेंड की छुट्टियों के बीच गढ़ी कैंट क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुचुपानी (रॉबर्स केव) इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। विशेषकर सहस्त्रधारा के बाद अब बड़ी संख्या में पर्यटक गुचुपानी का रुख कर रहे हैं, जहां ठंडे और स्वच्छ पानी, प्राकृतिक गुफाओं तथा मनोरम वातावरण का आनंद लेकर लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

वीकेंड के दौरान गुचुपानी में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। खाने-पीने की दुकानों, स्थानीय उत्पादों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंच रहा है।

गुचुपानी पहुंचने वाले पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करने में भी खास रुचि दिखा रहे हैं। कई पर्यटक ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर इस स्थल की खूबसूरती को यादगार बना रहे हैं। वहीं, अन्य राज्यों से आए पर्यटक न केवल यहां की स्वच्छता, प्राकृतिक सुंदरता और सस्ती पर्यटन सुविधाओं की सराहना कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश भी दे रहे हैं।

पटियाला से आए पर्यटक जतिन ने बताया कि वह दूसरी बार देहरादून आए हैं, लेकिन परिवार के साथ गुचुपानी पहली बार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने गुचुपानी को केवल वीडियो में देखा था, लेकिन यहां आकर इसकी सुंदरता और वातावरण ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आने वाले सभी पर्यटकों को स्वच्छता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ठंडा जल, प्राकृतिक गुफाएं और शांत वातावरण गुचुपानी को इन दिनों देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में खास पहचान दिला रहे हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments