कैंचीधाम मेले से पहले विवाद: महिला से अभद्रता के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम के स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले पुलिस विभाग विवादों में घिर गया है। मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक स्थानीय होमस्टे संचालक की बेटी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार के आपराधिक आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा दोष सिद्ध होने पर सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

इस बीच स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने स्थापना दिवस मेले से पूर्व क्षेत्र में लागू यातायात प्रतिबंधों और बैरिकेडिंग को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments