दून पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दबोचा

भाजपा नेता को हत्याकांड में फंसाने की धमकी देकर उगाही करना पड़ा महंगा,

देहरादून। झूठी ऑडियो-वीडियो बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री को उत्तराखंड के एक चर्चित हत्याकांड में फंसाने की धमकी देकर उगाही करना ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भारी पड़ गया। देहरादून पुलिस ने 14 जून को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

मामला जनवरी 2026 का है, जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कोतवाली डालनवाला में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों से मिलीभगत कर सुनियोजित षड्यंत्र रचा। उन्होंने झूठी और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाईं, जिसका मकसद गौतम समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि धूमिल करना और सांप्रदायिक तनाव भड़काना था।

तहरीर के आधार पर 5 जनवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने गहन विवेचना के निर्देश दिए। जांच के दौरान साक्ष्यों और बयानों के आधार पर राठौर के विरुद्ध उगाही (धारा 308(6) बीएनएस) का अपराध भी स्थापित हुआ, जिसे मुकदमे में जोड़ा गया।

अंततः 14 जून को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास 66 वर्षीय राठौर को दबोच लिया। न्यायालय में पेश करने पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, व0उ0नि0 कुलेंद्र सिंह रावत, उ0नि0 धनीराम पुरोहित, कांस्टेबल आदित्य राठी और कांस्टेबल जगमोहन सिंह राणा की टीम शामिल रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments