रायपुर में दिन दहाड़े मकाने के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

देहरादून । रायपुर थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार अपने-अपने काम पर गया हुआ था। चोर गहने ले उड़े और खाली डिब्बे घर में ही छोड़ गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शांति विहार कॉलोनी रायपुर रोड निवासी सूरज सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह और उसका भाई अमेजन में डिलीवरी का काम करते हैं। उनकी माता द्वारका स्टोर के पास काम करती हैं। 18 जून को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे से शाम चार बजे के बीच उनका घर पूरी तरह से बंद था। शाम को सूरज की माता घर वापस लौटी। तब घर और कमरों के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने इत्मीनान से घर के चारों कमरों के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने लॉकर तोड़कर उसमें रखे सारे सोने के आभूषण निकाल लिए और खाली डिब्बे वहीं फेंक दिए।

सूरज के अनुसार चोरी गए गहनों में दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की नथ, चार सोने के टॉप्स, एक कान की बाली और एक सोने की नाक की लौंग शामिल है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments