बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत पहनेंगी टीम इंडिया की जर्सी, महिला टी-20 विश्व कप टीम में चयन

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रेमा रावत का भारतीय महिला टी-20 विश्व कप टीम में चयन हुआ है। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच तक पहुंचने वाली प्रेमा अब टीम इंडिया की जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रेमा के चयन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे राज्य क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

12 नवंबर 2001 को जन्मीं प्रेमा ने अपने खेल करियर की शुरुआत हॉकी से की थी। बाद में परिवार के प्रोत्साहन से उन्होंने क्रिकेट का रुख किया और कड़ी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी-2025 में 10 मैचों में 16 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसके बाद डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

इंडिया-ए टीम के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रेमा अब महिला टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से मैदान पर उतरेंगी। उनका यह सफर उत्तराखंड की युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments