
मानकों में ढील देकर अस्पताल में यूनिट संचालित करने की मांग
देहरादून / विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव किया और उप जिला चिकित्सालय, विकासनगर में कार्डियोलॉजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती/यूनिट खोलने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा।
नेगी ने कहा कि यह चिकित्सालय पछवादून (विकासनगर-जौनसार व आसपास क्षेत्र) उत्तरकाशी आंशिक आदि क्षेत्रों का प्रमुख अस्पताल है, जहाँ प्रतिदिन 500 से अधिक ओपीडी होती है और 150-200 किलोमीटर दूर तक के मरीज इसी पर निर्भर हैं। लेकिन यहाँ कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण हृदयाघात या पक्षाघात (अटैक) की स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे आधे रास्ते में ही कई मरीजों की मौत हो जाती है। गरीब मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज/टेस्ट के लिए पैसे नहीं जुटा पाते। हार्ट अटैक जैसी स्थिति में हर पल कीमती होता है, ऐसे में इलाज न मिलने से हुई मौत पूरे परिवार को झकझोर देती है।
नेगी ने आगे कहा कि इस अस्पताल में संबंधित बीमारी के पद विभागीय ढाँचे में विद्यमान नहीं हैं और न ही मानक पूरे होते हैं, लेकिन विषम परिस्थितियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की पीड़ा को देखते हुए सरकार को पद सृजित करने के साथ ही मानकों में ढील देकर यूनिट संचालित करनी चाहिए। मोर्चा मरीजों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकता।

घेराव/प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, विनयकांत नौटियाल, के.सी चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, हाजी असद, अनुपम कपिल, मुजीबुर रहमान, एम ए सिद्दीकी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, विनोद पड्डा, प्रमोद शर्मा, सतीश गुप्ता, प्रोविर दास, राजकुमार गोयल, गौरव लोधा, दरबान सिंह असवाल, अकरम सलमानी, पूरन सिंह राघव, संजय गुप्ता, महेंद्र सिंघल, अशोक गुप्ता, मुकेश पसबोला, नरेश ठाकुर, विनय सजवान, चौ. मामराज, विनय गुप्ता, मनीष नेगी, राकेश कुमार, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, आसिफ खान, विक्रम पाल, सूरजवीर, शहजाद, राघव चड्ढा, साहिल, यूनुस, विनोद जैन, गफूर, नाजिर, सोनू, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, चौ.मामराज, गोविंद सिंह नेगी, अनवर, अंकुर चौरसिया, जाबिर हसन, शेर सिंह, सफीक, नाजिर, क्रिस्टीना, शमशाद, ऋषिपाल, गफूर, विनोद टाइट्स, संजय पटेल आदि मौजूद थे।

Recent Comments