देहरादून में जुटे 100 से अधिक इंजीनियर, निर्माण की आधुनिक चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन

तकनीकी संगोष्ठी में इंजीनियरिंग निर्माण के भविष्य और समाधानों पर विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

देहरादून। देश में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास और निर्माण क्षेत्र की आधुनिक चुनौतियों पर चर्चा के लिए एलीट इंफ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी लैब और श्री सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होटल सैफ्रॉन लीफ में अर्धदिवसीय तकनीकी संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का मुख्य विषय “वर्तमान समय में इंजीनियरिंग निर्माण की चुनौतियाँ” रहा।

संगोष्ठी में UJVNL, सिंचाई विभाग, PWD, CPWD, पेयजल विभाग, जल संस्थान, NHAI और RVNL जैसे प्रतिष्ठित सरकारी-अर्धसरकारी संस्थानों के 100 से अधिक वरिष्ठ अभियंता और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में UJVNL के प्रबंध निदेशक A.K. सिंह और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष पांडेय मौजूद रहे।

CBRI के डॉ. S.K. सिंह ने संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता आश्वासन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता।

एलीट इंफ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी लैब के निदेशक एवं CEO डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने नवस्थापित लैब की अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला पूरी तरह डिजिटाइज्ड है और यहां सर्वो-नियंत्रित CTM व UTM मशीनें उपलब्ध हैं, जो उद्योग के उच्चतम मानकों के अनुरूप सटीक परीक्षण सेवाएं देती हैं।

एलीट इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक N.K. यादव ने कहा कि लैब केवल परीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि अभियंताओं और तकनीकी पेशेवरों के लिए विशेष प्रशिक्षण और क्षमता-विकास कार्यक्रम भी चला रही है।

श्री सीमेंट लिमिटेड की ओर से नॉर्थ इंडिया के हेड इंजीनियर नितिन कपूर ने कंपनी की गुणवत्ता प्रतिबद्धता और क्षेत्र में हो रहे तीव्र विस्तार पर प्रकाश डाला। उनके साथ नेशनल हेड टेक्निकल स्ट्रेटेजी गौतम चटर्जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

श्री सीमेंट के जोनल हेड नॉर्थ सुमत गुप्ता ने भारत सरकार के “बिल्ड इंडिया” विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी देश के आर्थिक विकास और टिकाऊ अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए सभी हितधारकों के साथ काम कर रही है। उन्होंने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में श्री सीमेंट के स्टेट हेड इंस्टीट्यूशनल सेल्स वेद जी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार जताते हुए संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments